आंवला खाकर करें इन 5 बीमारियों से अपनी रक्षा

आंवला खाकर करें इन 5 बीमारियों से अपनी रक्षा

सेहतराग टीम

आधुनिक समय में कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में एक है आंवला, जो सर्दियों में काफी लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह देता है। ये कई बीमारियों में खाया जाता है लेकिन डायबिटीज में इसका सेवन रामबाण की तरह असर करता है। ऐसे में आंवला किन रोगों के लिए फायदेमंद है ये जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं आंवले के फायदे-

पढ़ें- गले में खराश की परेशानी कोरोना की वजह से है या प्रदूषण, ऐसे पहचानें

आंवला खाने के फायदे (Health Benefits of Gooseberry or Amla in Hindi):

  • आंवला हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर माना जाता है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि यह ऑस्टियोक्लास्ट को भी कम करता है। दरअसलहड्डियों को कमजोर करने के लिए जो कोशिकाएं जिम्मेदार होती हैं, उन्हें ऑस्टियोक्लास्ट कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आंवले का रस रोजाना पीने से जोड़ों के दर्द से भी मुक्ति मिल सकती है। 
  • आंवला दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोग और दिल के दौरे का खतरा काफी कम हो जाता है। दरअसल, उच्च कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारी का प्रमुख कारण होता है।
  • आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत होता है, इस कारण यह प्रतिरक्षा प्रणाली (रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी) को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर को रोग मुक्त रखने में सहायता मिलती है। 
  • आंवला वजन घटाने में भी सहायक होता है। दरअसल, इसमें अमीनो एसिड होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करने में मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा यह शरीर की ऊर्जा को भी बढ़ाता है। 
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला रामबाण इलाज से कम नहीं है। दरअसल, यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को भी कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में मूंगफली खाने से सेहत को होते हैं ये लाजवाब फायदे, जानिए

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।